Home » News Update » होसिर पूर्वी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय होसिर के विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अनियमितता का आरोप लगाया है ।

होसिर पूर्वी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय होसिर के विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अनियमितता का आरोप लगाया है ।

तेनुघाट: गोमिया प्रखंड क्षेत्र के होसिर पूर्वी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय होसिर के विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य प्रवीण कुमार, कमलेश प्रसाद, मनोज केवट, सोनी कुमारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अनियमितता का आरोप लगाया है । सदस्यों ने इस संबंध में प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवेदन देते हुए कहा है कि पिछले दिनों विद्यालय के जर्जर हुए जिन कमरों को तोड़ा जा रहा था, उस कमरे में लोहे का बेंच और डेस्क रखा हुआ था । तोड़े गए कमरे की छत से निकाले गए लोहे के स्क्रेप छड़ के साथ साथ वहां रखे हुए बेंच डेस्क को भी बेच दिया गया । इस संबंध में सदस्यों ने जब विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष से जानकारी लेना चाही, तो उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की । सदस्यों ने आवेदन पत्र में यह भी कहा है कि विद्यालय में एमडीएम का खाना गैस चूल्हे की जगह कोयले के चूल्हे में बनाया जाता है । विद्यालय में विकास मद के कार्य में सदस्यों से राय-मशवरा नही किया जाता है । शौचालय में भी गंदगी का अंबार है, जिससे छात्राओं को काफी परेशानी होती है । सदस्यों ने कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के अनियमितता के बारे में संबंधित अधिकारियों के पास पूर्व में भी पत्राचार किया जा चुका है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है । वहीं इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सदस्यों के द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal