Home » News Update » स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को तेनुघाट जेल में जेल अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को तेनुघाट जेल में जेल अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन।

तेनुघाट: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को तेनुघाट जेल में जेल अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति की अगुवाई में किया गया ।

जेल अदालत में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल के न्यायालय में दिए गए बंदी आवेदन के बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगे जेल अदालत में बंदी विनोद कोल को जमानत पर छोड़ा गया ।

इससे पूर्व बंदियों को कानूनी जागरूकता दिया गया । बंदियो को कानूनी जानकारी देते हुए एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने बंदियों को सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । उसके बाद सभी को बताया कि जेल से बाहर निकलकर एक अच्छे नागरिक बने । आगे बताया कि हमें स्वतंत्रता सेनानी ने अंग्रेजो से लड़कर आजादी दिलाई । हमें भी इसी प्रकार देश की सेवा कर अपने, अपने परिवार और देश का नाम रौशन करना चाहिए ।

अधिवक्ता जीवन सागर ने भी बंदियो को कानूनी जानकारी दी । मंच संचालन करते हुए अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने बंदियों को कानूनी जानकारियां देते हुए बताया कि आज पूरे देश में लोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं । आपको भी जेल से बाहर निकल कर लोगो को सही राह पर चलते हुए देश का नाम रौशन करने के लिए बताना होगा । स्वागत भाषण जेल अधीक्षक अरुणाभ और धन्यवाद ज्ञापन जेलर नीरज कुमार ने किया। मौके पर सूजय आनंद, विजय कुमार आदि मौजूद थे ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal