Home » News Update » डीवीसी सीएसआर व वन संरक्षण समिति ने पिलपिलो में वन महोत्सव मनाया।

डीवीसी सीएसआर व वन संरक्षण समिति ने पिलपिलो में वन महोत्सव मनाया।

पिलपिलो जंगल मे पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर जंगल को बचाने का संकल्प लिया।

पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इसे बचाना हम सब का कर्तब्य है…. प्रमुख नावाडीह

पेड़ हमे जीवन देती है… डीजीएम

सभी को एक पेड़ लगाना चाहिए…. खिरोधर

बेरमो: बेरमो अनुमंडल स्थित उपरघाट के पिलपिलो जंगल मे डीवीसी सीएसआर व वन संरक्षण समिति ने संयुक्त रूप से वन महोत्सव मनाया जिसके तहत रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व जंगल को बचाने के संकल्प के साथ पेड़ों में रक्षा सूत्र बंधा l वही महोत्सव की शुरुआत बच्चों द्वारा झारखंडी नृत्य प्रस्तुत कर किया गया । इसके पूर्व बरगद के पेड़ की पूजा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नावाडीह प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि जंगल को बचाना इसलिए जरूरी नही है कि हमे हमे प्रदूषण से मुक्त रखता है बल्कि इसके साथ ही हमे जीने के लिए हवा देती है, जिसकी हमे सख्त जरूरत पड़ती है ।सभा को डीवीसी के डीजीएम बिजी होलकर ने कहा कि जंगल को बचाने के डीवीसी हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहती है और सभी जगह घूम घूम कर पौधा का वितरण करती है और कई कार्यक्रम भी सुदूरवर्ती गांवों में करते रहती है।उन्होंने पेड़ को रक्षासूत्र बांधकर उसे बचाने का संकल्प लिया।सभा को समिति के अध्यक्ष खिरोधर महतो ने कहा कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष वन महोत्सव मनाकर जंगल को बचाने का संकल्प लिया जाता है जो आज भी उसे बचाने के लिए लोग लगे हुए है।पेड़ हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज जिससे हम अपने जीवन को बचा सकते है।सनरोह में वन को बचाने में जिन्होंने सराहनीय योगदान दिया उन्हें पुरस्कृत किया गया,जिनमे खेमलाल मुंडा,द्वारिका महतो,मंगल महतो,मोतीलाल बेसरा,रीता देवी,दुखनी देवी,हेमंती देवी,महेश ठाकुर,योद्धा महतो सहित कई लोग सम्मानित हुए।मौके पर योगेंद्र रंजन,भैरव महतो,कोलेश्वर रविदास ,संचालन मनोज महतो ने किया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal