पथलगड़ा / चतरा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सिंघानी निवासी मिथिलेश कुमार पिता चंद्र देव दांगी के घर आवैध अफीम तस्करी को लेकर फरार चल रहे पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या 12 / 24 के प्राथमिक अभियुक्त के घर चतरा कोर्ट के निर्देशानुसार ढ़ोल बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाया गया। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि 0 5/04/2024 को पुलिस अधीक्षक चतरा के गुप्त निर्देश पर आवैध अफीम तस्करी के करने के आरोप में कमलेश कुमार पिता चंद्रदेव दांगी को परसोनिया नदी ललकी माटी से गिरफ्तार किया गया था। जो कमलेश कुमार के निशानदेही पर इसका बड़ा भाई मिथलेश कुमार को आरोपी बनाया गया था जो अभी तक फरार चल रहा है। जो पत्थलगड़ा पुलिस के द्वारा लगातार आरोपी के खिलाफ छापामारी की जा रही थी। लेकिन अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है।अगर आरोपी इश्तिहार के बाद भी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पत्थलगड़ा पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार दास स्थानीय चौकीदार मुकेश रजक तथा दर्जनो ग्रामीण मौजूद थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
