Home » News Update » केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे धनबाद : सांसद ढुल्लू महतो समेत कई नेताओं ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का दिया निर्देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे धनबाद : सांसद ढुल्लू महतो समेत कई नेताओं ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का दिया निर्देश

धनबाद : केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री सह विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के झारखंड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान अचानक आज सुबह धनबाद पहुंचे. रविवार देर रात तय कार्यक्रम के तहत वे हेलीकॉप्टर से आज सुबह बरवाअड्डा एयरपोर्ट उतरे. हवाई अड्डा पर सांसद ढुल्लू महतो समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी साथ रहे.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अचानक धनबाद पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद सांसद ढुल्लू महतो,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह,जिला अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेता बरवाअड्डा हवाईअड्डा परउनकोबुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं केंद्रीय मंत्री ने सांसद व सभी भाजपा नेताओं से झारखंड की राजनीति और संगठन को मजबूत करने का दिशा निर्देश दिए. थोड़ी देर रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal