आयोजन कार्यक्रम में सैकड़ो लाभुको ने अबूआ आवास ओर मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना जमा किया अपना आवेदन।
पालोजोरी (देवघर) प्रखंड क्षेत्र के कसरायडीह पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जे. एम. एम. के वरिष्ठ नेता नरसिंह मुर्मू प्रखंड विकास पदाधिकारी आमीर हम्ज़ा, जिला परिषद मिशिल हांसदा, कल्याण पदाधिकारी सुधीर वर्मा एवं प्रखंड पदाधिकारी गण कसरायडीह पंचायत मुखिया पुनम मरांडी, मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र मुर्मू , उप मुखिया प्रतिनिधि गोपाल बीस सुत्री सदस्य श्री युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव पंचायत समिति सदस्य रोजोनी टुडू सभी को बारी-बारी से फुल माला पहनकर सम्मानित किया गया, ओर कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर शुरूआत किया गया।कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गांव के लाभुक जनता दरबार में पहुंचे एवं अपनी-अपनी मांगों को आवेदन के द्वारा विभागीय अधिकारी को सोपा, वही पालोजोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी आमीर हमजा ने चल रहे तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया ।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि जे एम एम वरिष्ठ नेता नरसिंह मोहम्मद झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी लाभुकों के समक्ष रखा। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पंचायत के पंचायत सचिव उषा हसदा, दाउत अंसारी, हबीब अंसारी, सनाउल अंसारी, इंद्रजीत बास्की, ओम प्रकाश यादव, सहिया ,जल सहिया, एवं ग्रामीण गण उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980