Home » News Update » मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में गंदगी – गड़बड़ी देख बिफरी उपायुक्त, केंद्र को बंद करने का दिया निर्देश।

मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में गंदगी – गड़बड़ी देख बिफरी उपायुक्त, केंद्र को बंद करने का दिया निर्देश।

नया मोड़ – कापरेटिव मोड़ स्थित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कई गड़बड़ी मिली।

अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो समेत अन्य अधिकारी रहें मौजूद।

बोकारो: रविवार सुबह उपायुक्त विजया जाधव अचानक कापरेटिव मोड़ स्थित लक्ष्मी महिला मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र पहुंची। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।   

उपायुक्त ने केंद्र में भोजन करने वाले लोगों की पंजी की जांच की, पंजी अद्यतन नहीं था। मौके पर उपस्थित कर्मी मुन्ना ने बताया कि पंजी घर पर हैं। केंद्र में भारी गंदगी थी, भोजन करने वाले मात्र एक – दो ही लोग थे। भोजन की गुणवत्ता काफी खराब थी, केंद्र में केवल चावल एवं सब्जी परोसा जा रहा था। रसोई घर में भी गंदगी व्याप्त थी। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग 300 लोगों के प्रतिदिन भोजन के अनुसार चावल, चना – सोयाबीन आदि की आपूर्ति की जाती है। निरीक्षण क्रम में केंद्र में अनाज का कोई भंडारण नहीं था। केंद्र में मात्र 100 ग्राम मसुर की दाल, एक किलो आलू बरामद हुआ। वहीं, बना हुआ भोजन मात्र 06 – 07 लोगों के लिए चावल और सब्जी थी।उपायुक्त केंद्र में व्याप्त गंदगी एवं संचालन की गड़बड़ी देख बिफर गई। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को केंद्र बंद करने की कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, केंद्र संचालन कर रही समूह के सदस्यों के विरूद्ध भी कार्रवाई का निर्देश दिया।

इससे पूर्व, उपायुक्त व अन्य अधिकारी नया मोड़ स्थित *लक्ष्य महिला समूह द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल – भात केंद्र* का निरीक्षण किया। यहां भी भोजन करने वाले लोगों की पंजी में हस्ताक्षर में गड़बड़ी पाई गई। एक ही नाम कई जगहों पर बार – बार लिखा था, नाम व हस्ताक्षर भी अधूरा/फर्जी था। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पंजी जब्त कर संचालन समूह के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। केंद्र संचालन में सहयोग कर रही रसोइयां उपासी देवी, बब्ली देवी, मीना देवी से जानकारी ली। जांच क्रम में पाया गया कि औसतन 70 – 100 लोग ही यहां भोजन करते हैं।

उपायुक्त ने खाद्यान्न आवंटन की जरूरत का आंकलन कर कम करने का निर्देश दिया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal