चतरा: खेल विभाग के द्वारा आयोजित आवासीय बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग हेतु प्रमंडल स्तरीय ट्रायल में चतरा जिला से मात्र एक बालिका उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो की छात्रा सोनी कुमारी का चयन किया गया ।
उनके चयन की खुशी में विद्यालय परिवार के द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन रखा गया जिसके तहत विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सोनी कुमारी को माला पहनकर एवं विभिन्न तरह के पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया ।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चियों द्वारा मधुर स्वर में विदाई गीत प्रस्तुत किया गया जिससे विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बालक बालिकाएं काफी भावुक हो गए ।
मोo शाहबान की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980