Ranchi : झारखंड और बंगाल में करीब 17 ठिकानों पर ED ने रेड मारी है। ED की टीम इन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। झारखंड में राजधानी रांची और पाकुड़ में टीम ठिकानों को खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दरम्यान रांची के बरियातू इलाके से तीन बांग्लादेशी लड़कियां पकड़ी गयी थी। इस मामले में बरियातू थाने में केस दर्ज किया गया था। इसी को लेकर छापेमारी की जा रही है। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित होटल स्काईलाइन में भी रेड जारी है। स्काईलाइन में CRPF जवानों को डिप्यूट किया गया है। फिलहाल होटल के कागजात और रूम को खंगाला जा रहा है।
यहां याद दिला दिला दें कि गुजरे कुछ महीने पहले ही रांची के बरियातू इलाके से दो बांग्लादेशी लड़कियों का रेस्क्यू किया गया था। पुलिसिया पूछताछ में खुलासा हुआ था कि बंगाल बॉर्डर के पास लगे कटीले तार को फांद को कर दोनों बांग्लादेशी लड़कियों ने झारखंड में एंट्री की थी। यहां दोनों लड़कियों से देह व्यापार का गंदा धंधा कराया जा रहा था। पुलिस को इंफॉर्मेशन मिलने के बाद दोनों का रेस्क्यू किया गया था।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980