तेनुघाट: श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप तेनुघाट के सदस्यों के द्वारा एक मासिक बैठक का आयोजन रविवार को समिति के अध्यक्ष विजय कुमार बबन की अध्यक्षता में उनके निवास पर हुई । बैठक में चित्रगुप्त पूजा में हुए आय और व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिन्हा ने दी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगे से प्रतिमाह एक बैठक समिति के सदस्य के निवास पर होगी । प्रत्येक माह मासिक बैठक में सभी सदस्य मासिक शुल्क जमा करेंगे। जिसका जरूरत पड़ने पर सदस्यों के सर्वसम्मति से खर्च किया जाएगा । आगामी मासिक बैठक समिति सदस्य सुनील कुमार के निवास पर दिसंबर माह में किया जाएगा । बैठक में सचिव रमेंद्र कुमार सिन्हा, जनार्दन प्रसाद, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, उज्ज्वल कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, विनय कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, सुनील कुमार, पवन कुमार सिन्हा, गोपाल जी विश्वनाथन सहित चित्रांश परिवार के सदस्य मौजूद थे ।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980