बोकारो: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निदेशानुसार रविवार को बोकारो जिलांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें सेक्टर 04 थाना अंतर्गत अंबेडकर चौक के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को टीम ने जब्त किया।
जब्त ट्रैक्टर को सेक्टर 04 थाना को सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही, हरला थाना अंतर्गत एनायत चौक पर 01 ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे हरला थाना को सुपूर्द किया गया।
उक्त अभियान में खान निरीक्षक, सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980