बेरमो: कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय सहित सभी परियोजनाओं और इकाईयों में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
महाप्रबंधक संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “संविधान दिवस न केवल हमारे संविधान की महानता का उत्सव है, बल्कि यह दिन हमें अपने दायित्वों और अधिकारों की याद दिलाता है। यह हमारे लोकतंत्र की नींव है, जो समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है। साथ ही, 26/11 के शहीदों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए हमें सदैव सतर्क रहना चाहिए। आइए, हम इस दिन संकल्प लें कि अपने संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।”
कार्यक्रम की थीम “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” रही। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
