बेरमो: बोकारो थर्मल के डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर प्राचार्य धन्नजय कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने ” बाल सदन” लगा कर लोकसभा का प्रश्नकाल का दृश्य प्रदर्शित किया। प्रधान मंत्री की भुमिका में वर्ग 10 की छात्रा अंशु कुमारी वहीं गृह मंत्री की भुमिका में राजकुमार शाह रहे। मंत्रिमंडल के विभिन्न मंत्रियों की भुमिका ,विद्यालय के छात्र,छात्राओं ने बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी। वहीं विपक्ष की भुमिका में कई छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के सफ़ल संचालन में विद्यालय के शिक्षक रमेश कुमार, दिनेश कुमार, उप प्राचार्य प्रशान्त कुमार, सुकेश प्रजापति, शैलेष कुमार तिवारी, खेदन रजक, एस के झा, विमलेश मिश्रा, शिक्षिका एफ लकड़ा, छाया कुमारी, ईशा सिंह, विभा सिन्हा, कुमारी आशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
राजेश सागर की रिपोर्ट
