Home » News Update » तेनुघाट में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी के द्वारा पुष्प अर्पित कर मनाई गई ।

तेनुघाट में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी के द्वारा पुष्प अर्पित कर मनाई गई ।

तेनुघाट: शुक्रवार 6 दिसंबर को तेनुघाट महाविद्यालय, तेनुघाट में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी के द्वारा पुष्प अर्पित कर मनाई गई । इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के रचनाकार थे, इनके बताएं संविधान पर आज देश की कार्यपालिका, न्यायपालिका संचालित होती है । सभी देशवासियों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान अवश्य पढ़ाना चाहिए ताकि हर एक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुदृढ़ ढंग से कर सके ।

प्रोफेसर धनंजय रविदास ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज के प्रमुख नेता समाज सुधारक समानता के पुजारी और संविधान के निर्माता थे । उनके जीवन यात्रा और संघर्षों ने उन्हें भारतीय सामाजिक राजनीतिक परिदृश्य में एक विशेष स्थान दिलाया । डॉ भीमराव अंबेडकर शिक्षा पर बल देते हुए कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो, और संघर्ष करो ।बाबा साहब के इस विचार को अपनाकर हम संविधान में वर्णित अपने मौलिक अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं ।

इस अवसर प्रोफ़ेसर श्रीकांत प्रसाद, प्रोफेसर महावीर यादव, प्रो प्रेम सागर प्रसाद, प्रोफेसर रावण मांझी, प्रोफेसर कालीचरण महतो सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal