बेरमो: बेरमो थाना क्षेत्र अन्तर्गत फुसरो के राम रतन हाई स्कूल के पीछे आर.एन रेसिडेसी मे आग लग गई। उपस्थित लोगों ने बताया कि आर एन रेसिडेसी मे रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे कमरे को अपने लपेटे में ले ली। जिससे कि कमरे में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं घटना के बाद अग्निशमन वाहन पहुंचकर कार्य मे लग गई। खबर लिखें जाने तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है । बेरमो थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग जुट गए।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
