Home » News Update » पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के पंचमंदिर पंचायत सचिवालय में हरित संगम का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के पंचमंदिर पंचायत सचिवालय में हरित संगम का आयोजन किया गया। 

पतरातू: रविवार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत रामगढ़ जिले का पंचमंदिर पंचायत सचिवालय में हरित संगम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सिद्घनाथ ( अखिल भारतीय ग्राम विकास टोटी के सदस्य) माननीय विधायक बड्कागावं, रौशनलाल चौधरी, पालिथी दान पौधा अभियान में वैश्विक स्तर पर भारत के प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रामगढ़ निवासी  उपेन्द्र पाण्डेय, एवं रामगढ़ जिला पर्यावरण प्रमुख भुनेश्वर ठाकुर कि अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन एवं भारत माता पूजन कर किया गया। संरक्षण गतिविधि में पेड़ उपक्रम जल उपक्रम पॉलीथिन उन्मूलन एवं हरित घर कैसा हो इस पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। पर्यावरण है तो सृष्टि है सृष्टि है तो जीवन है जीवन है तो हम दुनिया के सारे कार्यक्रम कर सकते हैं। पेड़ कटते जा रहे हैं भूमिगत जल घटते जा रहा है पॉलिथीन बढ़ते जा रहा है हम इस धरती माता को सभी जीव जंतु को बचाने के लिए समाज की हर व्यक्ति को आगे आकर इसकी संरक्षण करना होगा। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे पानी को कम खर्च करना पॉलिथीन का प्रयोग करने से बचना होगा विद्युत ऊर्जा को जरूरत के हिसाब से प्रयोग करना होगा यह हम सबों का दायित्व बनता है। मंच संचालन सुनील पांडेय

ने किया। जिला पर्यावरण संयोजक भुवनेश्वर ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कुलकर्णी, जयन्नदन शर्मा , वारीस खान , महेन्द्र महतो , हरिद्वार, रमेश , नवोदय विद्यालय से जितेन्द्र , किशोर , नरायण जी विकास , आनंद जी सत्यम पाण्डेय, एवं नगर के पर्यावरण संरक्षण में कार्य कर रहे लोगों की अच्छी उपस्थिति रही ।

 

गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal