Home » News Update » झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महा संघ का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन।

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महा संघ का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन।

तेनुघाट:  झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महा संघ का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन तेनुघाट डैम के स्पेलवे गेट के समीप किया गया। मौके पर संघ का संरक्षक बेरमो विधान सभा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री बाटुल ने कहा कि कुम्हार महा संघ के माध्यम से पूरे प्रदेश सशक्त समाज का निर्माण करने का संकल्प है। जब एक शास्कत समाज का निर्माण होगा तो कुम्हार समाज का विकास होगा। पूरे झारखंड प्रदेश में कुम्हार जाती के आठ प्रतिशत लोग निवास करते हैं। परन्तु प्रदेश में सभी दलों के  राजनीतिज्ञों ने हमारी जाती की उपस्थिति शून्य कर दिया। जिसका खामियाजा भी एन डी ए को भुगतना पड़ा की बोकारो जिला से एक भी सीट नहीं निकल पाई।
देवनारायण प्रजापति एवं अजय प्रजापति ने कहा कि आनेवाला नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर अपने लोग चुनकर आए ऐसी तैयारी की जाए । साथ ही महिला वक्ता बबली देवी ने कहा कि समय में अधिक से अधिक महिला चुनाव में भाग लेंगे तथा महिलाओं को अब आगे आना होगा तभी समाज का विकास होगा पहले के समय में महिला दबा कर रखा गया था।
समारोह के अध्यक्षता शेखर प्रजापति एवं संचालन जीवन जगरनाथ एवं रंजित प्रजापति ने किया।
मौके पर हीरा लाल महतो, विक्रम महतो, ईश्वर चंद्र प्रजापति, सुभाष चंद्र प्रजापति, पंचम महतो, अजय प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, दिलेश्वर प्रजापति, सुजीत प्रजापति, रामलाल महतो, सदानंद महतो, दीनबंधु प्रजापति, योगेंद्र प्रसाद, बालमुकुंद प्रजापति, महावीर प्रजापति, बसंत प्रजापति, ऊषा देवी, संगीता देवी, अंजन पंडित सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal