Home » News Update » कर्मा गांव में जनसंवाद करते विधायक डब्लू बोले – समग्र विकास मेरी प्रतिबद्धता

कर्मा गांव में जनसंवाद करते विधायक डब्लू बोले – समग्र विकास मेरी प्रतिबद्धता

औरंगाबाद। नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह चंद्रगढ़ पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले कर्मा फतेहपुर गांव में पहुंचकर जनसंवाद का कार्य किया। वे वरीय पत्रकार विजय कुमार सिंह के आमंत्रण पर कर्मा गांव पहुंचे थे। यहां विधायक श्रीसिंह ने कहा कि नवीनगर क्षेत्र का समग्र विकास मेरी प्रतिबद्धता व प्रयास हैं। श्रीसिंह ने कहा कि नवीनगर क्षेत्र से संबंधित चीजों को लेकर बिहार विधानसभा सदन के पटल तक पर जितनी चीजों को उन्होंने रखने का कार्य किया हैँ। इसकी पूरी कागज की प्रति विभिन्न माध्यम से जनता के समक्ष रखने का कार्य वे हमेशा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज़ब से वे सार्वजनिक जीवन में आए हैं। तब से वे सदन के सदस्य नही होते हुए भी विकास की गाथा लिखने का कार्य शुरू कर दिए थे। उन्होने कहा कि कोई भी अवसर हो, ज़ब भी क्षेत्र की जनता को उनकी उपयोगिता की जरूरत महसूस हुई हैँ। वे हमेशा अपनी उपस्थिति न सिर्फ दर्ज कराई बल्कि उस वक्त तक शामिल रहे, जबतक मामले का पटाक्षेप नही हुआ। उन्होंने कहा कि समाजिकता के कार्य हो अथवा निजी उत्सव, फिर चाहे छोटा हो या बड़ा, हर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का प्रयास करते रहे हैं। इसके पूर्व कर्मा गांव पहुंचने पर विधायक श्रीसिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वरूप में स्वागत करने का कार्य किया। उनका फूलमाला व शाल ओढ़ाकर सम्मान करने का कार्य किया गया। वही जनसवांद के दौरान ग्रामीणों ने होलया नदी पर चेकडेम का निर्माण, कर्मा से टंडवा के मुख्य मार्ग की मरम्मति, चंद्रगढ़ से गजना सड़क की मरम्मति व चौड़ीकरण, कर्मा गांव के सड़क को पीसीसी करने सहित विभिन्न मांग को रखने का कार्य किया। विधायक श्रीसिंह ने अश्वस्त किया कि आगामी कुछ दिनों में कई सारे कार्य धरातल पर उतरते हुए दिखाई पड़ेंगे क्योंकि उन चीजों को पहले ही प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का कार्य किया जा चूका हैँ। विधायक श्रीसिंह कुछ दिन पूर्व दिवंगत हुए बसंत सिंह के परिजनों से भी मुलाक़ात करके ढांढस बंधाने का काम किया। इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य हरि राम, पंचायत समिति सदस्य गुड्डू सिंह, श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, नवीनगर के पूर्व प्रखंड प्रमुख संजीव सिंह, भूलन सिंह, वार्ड सदस्य आकाश कुमार सिंह, दारोगा सिंह, शंकर दयाल सिंह, उपेंद्र सिंह, उदय नारायण सिंह, निखिल सिंह, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह, सतेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, मुकेश सिंह, नेपाली राजक, अक्षय सिंह, निशांत सिंह, सम्राट सिंह उर्फ़ गोल्डन, रामकरेश राजक, राबिन राजक, अरविंद राजक, महेंद्र राजक, गोलू राजक, सुरेंद्र सिंह, एनी राजक, प्रदीप राजक, संदीप राजक, चिकू सिंह, आनंद सिंह, सुनिल सिंह, कुंदन सिंह, अंटू सिंह, सिधेश्वर सिंह, रामतपस्या सिंह, मिथलेश सिंह, जगनारायण रजक, सोनू रजक, गोलू रजक, टुना रजक आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

लाइव 11 न्यूज़

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal