Home » News Update » हजारीबाग में संविधान बचाओ विरोध प्रदर्शन रैली 29 अप्रैल को…

हजारीबाग में संविधान बचाओ विरोध प्रदर्शन रैली 29 अप्रैल को…

हजारीबाग:  कांग्रेस कार्यालय के कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव के अध्यक्षता में बैठक की गई विषय वस्तु संविधान बचाओ, नेशनल हेराल्ड, सरना कोड, वक्फ बिल, एवं देश के अनेको ज्वलंत मुद्दों को लेकर । जिसमें मुख्य रूप से शामिल उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक व मंत्री रहे जलेश्वर महतो एवं हजारीबाग प्रभारी रामगढ़ विधायक ममता देवी उपस्थित थे। हजारीबाग जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं कार्यकारी सदस्य भी उपस्थित थे। ममताा देवी नेे कहा जिस तरह से भाजपा सरकार द्वारा एक षड्यंत्र के तहत हमारे देश के संविधान को कुचला जा रहा है, धीरे-धीरे खत्म करने की कोशिश की जा रही है , हमारे अधिकार को छिनने का प्रयास किया जा रहा है, तथा नए संविधान लागू करने का प्रयोजन बनाया जा रहा है, वक्फ बिल लाकर मुसलमानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, सरना कोड लागू नहीं होने दिया जा रहा है, नेशनल हेराल्ड के तहत राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी को ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है। जाति धर्म के नाम पर लोगों को लडाया जा रहा है, आपसी भाईचारा को खत्म किया जा रहा है, तथा देश को आपातकालीन स्थिति की ओर धकेला जा रहा है, इन सब चीजों को लेकर यह बैठक बलाई गई। एवं विस्तृत रूप से चर्चाएं की गई , इन सब चीजों के विरोध में मल्लिका अर्जुन खड़गे के आदेशानुसार पूरे देश में इन सब मुद्दों के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन करना है। जिसमें झारखंड प्रदेश के सभी पांच प्रमंडलों में भी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाना है। उत्तरी छोटा नागपुर के हजारीबाग जिले में आगामी 29 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार 11:00 विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेसी नेताओ ने जिले एवं प्रखंड वासियों से पुरजोर अपील कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में संविधान बचाओ विरोध प्रदर्शन रैली में हजारीबाग जाने का कष्ट करें ताकि हमारा देश हमारा संविधान वक्त बिल एवं अनेकों ज्वलंत मुद्दों से देश को बचाया जा सके तथा आपसी भाईचारा देश में बना रहे, देश को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

निवेदक:- अब्बास अंसारी- कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विष्णुगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal