Home » News Update » गाड़ीलौंग में 9 दिवसीय महायज्ञ में नारायणी तिवारी का प्रवचन होने के बाद प्रत्येक दिन राश्लिला कार्यक्रम आयोजित

गाड़ीलौंग में 9 दिवसीय महायज्ञ में नारायणी तिवारी का प्रवचन होने के बाद प्रत्येक दिन राश्लिला कार्यक्रम आयोजित

टंडवा:यज्ञ से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है।शरीर की भी शुद्धि होती है।इधर किसी भी पूजा स्थल में पति और पत्नी को एक साथ पूजा करने से प्रसाद रूपी आशीर्वाद मिलता है इसलिए कभी भी पूजा करना है तो पति-पत्नी एक साथ करें।आस पास का वातावरण शुद्ध हो जाता है। उक्त बातें कथा वाचिका नारायणी तिवारी ने कही। प्रखंड क्षेत्र के गाड़ीलौंग गांव में श्री श्री 1008 शिव परिवार में प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ किया जा रहा है।इस महायज्ञ में प्रवचन प्रारंभ होने से पहले महायज्ञ की समिति के अध्यक्ष दीपू कुमार चौरसिया एवं महंत श्री 108 श्री नारायण दास त्यागी महराज जी समेत समिति के सभी सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।इस महायज्ञ के अवसर पर कथा वाचिका के द्वारा बने भव्य पंडाल में संध्या 6:00 बजे से रात्रि 9:00 तक कथा वाचिका के द्वारा प्रवचन किया जाता है ।कथा वाचिका के कथा को सुनने वाले हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित हो रहे है। सुबह एवं शाम को यज्ञ मंडप में परिक्रमा को लेकर महिला,पुरुष और बच्चों की भरपूर उपस्थित होती है।यज्ञ 16 मई से शुरू किया गया है जो 24 मई को पूर्णाहुति की जाएगी। यज्ञ के तीसरे दिन वेदिपूजन,मंडप पूजन, हवन, जलाधिवास, और चौथे दिन आनाधिवास का कार्यक्रम किया गया। बने पंडाल में भंडारा प्रभारी के द्वारा प्रत्येक दिन महा भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है। इधर कथा वाचिका के द्वारा कथा समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश से आए हुए रासलीला टीम के द्वारा कृष्ण लीला दिखाया जा रहा है। इस कृष्ण लीला को देखने के लिए हजारों की संख्या महिला पुरुषों ने बने भाब्य पंडाल के अंदर स्थान लेकर आनंद ले रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ग्राम वासी दिन रात मेहनत कर रहें है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal