Home » News Update » खेतको में मुहर्रम के नवमी के दिन मिन्नत पूरा होने पर कर्बला में करते हैं चादर पोशी

खेतको में मुहर्रम के नवमी के दिन मिन्नत पूरा होने पर कर्बला में करते हैं चादर पोशी

बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको पंचायत में मोहर्रम के नवमी के दिन बाद नमाज जोहर चादर लेकर नीचे दरगाह, ऊपर मोहल्ला दरगाह, दरगाह मोहल्ला व पारटांड़ के दरगाह से अपने अपने मोहल्ले से चादर निकालकर काफ़ी संख्या में महिलाएं अपने अपने माथे में चादर लेकर क़र्बला के लिए निकलते है उसके आगे गांव के चादर उससे आगे आगे जंगी जत्था अपने साथ मूरछल हाथ में लेकर झूमाते हुए पूरे गांव भ्रमण करते हुए कर्बला पहुचे । जहां महिलाएं अपने अपने मिन्नतें मांगी। मिन्नत पूरा होने पर चादर चढ़ाते हैं, मिन्नते विभिन्न प्रकार के समस्या को लेकर महिलाएं मांगती है, उसे पूरा नहीं हुआ तो दामन फैला कर फरियाद भी करते हैं, और उसके बाद चादर शिरनी फतीहा करा कर घर वापस लोट जाते है, इस संबंध में वहां के मजावर सह फिदा हुसैन व शाकिर साई से पूछा गया उन्होंने बताया की या सिलसिला मेरे पूर्वज द्वारा चल रहा है लोग जिसे शरीर में कष्ट होती है औलाद नहीं होता है जिसे किसी प्रकार का बीमारी हो और ठीक नहीं होता है यहां फरियाद करते हैं इस फरियाद को जिसे मन्नत पूरी हो जाती है वाह चादर चढ़ाते हैं इसके लिए किसी की पाबंदी नहीं है चाहे कोई भी धर्म का हो।इस मौके में प्रशासन से पेटरवार सीओ अशोक राम,पेटरवार बीडीओ संतोष महतो,थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के साथ जवान मौजूद थे।इस संबंध में पेटरवार सीओ अशोक राम ने कहा कि सभी सोहाद पूर्ण वातावरण के साथ त्यौहार मनाने की अपील की साथ ही चौक पर सीसी कैमरा से निगरानी भी की जा रही है। सौदा पूर्वक त्योहार मनाने की अपील। वहीं खेतको मुखिया अनवरी खातून, पेटरवार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो शब्बीर अंसारी, सदर तनवीर अंसारी, सीक्रेटी शमशेर अलम, पांसस जाफ़र अली, मुख़्तार अंसारी, आसिफ अंसारी, इस्लाम अंसारी, जाबर अंसारी,मोइन अंसारी,सरफुद्दीन अंसारीआदि उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal