Home » News Update » अवैध बालू खनन पर खनन विभाग ने की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त।

अवैध बालू खनन पर खनन विभाग ने की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त।

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र का मामला, प्राथमिकी दर्ज।

बोकारो: शनिवार को जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस क्रम में पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत भंगा बाजार के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। संबंधित ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर पिंड्राजोरा थाना को सुपुर्द किया गया तथा इस संबंध में *प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

इस कार्रवाई में खनन निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।

 

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने कहा है कि अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगा।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal