विभाग की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
हंटरगंज(चतरा): वन प्रक्षेत्र हंटरगंज अंतर्गत बरहपुर गांव में वन भूमि को कुदाल से साफ करके हुए कब्ज़ा करने के प्रयास में लगे एक युवक को महंगा पड़ गया आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बरहपुर गांव के वन भूमि पर एक आरोपी युवक के द्वारा कुदाल से क्यारी बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत बरहपुर गांव निवासी रामदेव भारती के 28 वर्षीय पुत्र व्यास भारती को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। हंटरगंज प्रभारी वनपाल चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। उन्होंने लोगो से अपील की है की पर्यावरण को बचाना हम सभी की दायित्व है। यदि कोई पर्यावरण को क्षति पहुंचाने की कोशिश करता है तो उनके खिलाफ वन विभाग की ओर से नियमसंगत सख्त कानूनन करवाई की जाएगी|
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980