Home » News Update » बारिश में गिरा विधवा का घर, आवास की मांग।

बारिश में गिरा विधवा का घर, आवास की मांग।

चार वर्ष पूर्व बीमारी से पति की मौत, एक भी पुत्र नहीं।

रो रो बोली वृद्ध महिला घर बनाना चुनौती, साहेब कीजिए मेरी मदद।

हंटरगंज(चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ढेबो गांव में लगातार बारिश होने से एक विधवा महिला का कच्चा मकान गिर गया। ढेबो गांव की महिला चमेला देवी ने बताया उसके पति दुखन यादव की चार वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। वही एक भी पुत्र नहीं है । महिला बेहद गरीबी से गुजर रही है। महिला चमेला के दो पुत्रियां हैं, दोनों का शादी हुआ है जो कभी कभार उसकी मदद कर रही है। महिला चमेला ने बताया कि गत दिनों से मूसलाधार बारिश के चलते उसका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिस कारण वह बेघर हो गई है। मकान के मलबे में गृहस्थी भी दबकर खराब हो गई। मकान गिरने से चमेला अपने बेटी रिश्तेदार के घर पर रहने को मजबूर है। बेघर हुई वृद्ध महिला चमेला रो रो बोलती है की साहेब मेरे लिए घर बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य है मजदूरी कर किसी प्रकार अपना भरण पोषण करते हैं उन्होंने अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal