गिरिडीह: लाइंस एलिट द्वारा खंडोली के नेचर व्यू रिजॉर्ट परिसर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड राज्य के पूरोधा माने जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को लेकर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब के तमाम सदस्य ने उपस्थित होकर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर गुरु जी को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर क्लब के वक्ताओं द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को बताया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से गुरु ने गुरु जी ने संघर्ष करते हुए झारखंड राज दिलाया और कई तरह की सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ डट कर खड़े रहे उसे कतई भुलाया नहीं जा सकता है। उनके निधन से झारखंड के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी क्षती हुई है। जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। इस मौके पर क्लब के लायन संजय कुमार सिंह, लायन दशरथ प्रसाद अध्यक्ष, लायन सुधीर गुप्ता सचिव, लायन गुंजन कुमार ट्रेजर, लायन अविनाश अंशु, लायन शत्रुघ्न सिंह, लायन राहुल कुमार, लायन राहुल बर्मन, लायन धर्म प्रकाश, लायन राजेश गुप्ता, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, डॉ सुमन कुमार, लॉयन अरुण कुमार, लायन उदय भदानी, लायन सत्येंद्र सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
