Home » News Update » कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा अनुदान पर किया गया ट्रैक्टर वितरण।

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा अनुदान पर किया गया ट्रैक्टर वितरण।

गिरिडीह: झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा महिलाओं के आजीविका संवर्द्धन हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में भूमि संरक्षण पदाधिकारी रॉयलेन जीदन सोय के द्वारा दो सहायता समूह की महिलाओं के बीच ट्रैक्टर का वितरण किया गया। इस मौके पर VO- जमुआ प्रखंड की दो महिला समूहों—कस्तूरबा गांधी महिला स्वयं सहायता समूह और सुगंधी आजीविका सखी मंडल—को दो ट्रैक्टरों का वितरण 50% अनुदान पर किया गया।

इस मौके पर संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देना और कृषि कार्यों में यंत्रीकरण को प्रोत्साहित करना है। वंही इस ट्रैक्टर प्राप्त होने से इन समूहों की आय में वृद्धि होने की संभावना है जिसका स्थानीय किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों और समूह की महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal