Home » News Update » विश्व आदिवासी दिवस चापाबार भेलवाटोली में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

विश्व आदिवासी दिवस चापाबार भेलवाटोली में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

ओरमांझी(मोहसीन):ओरमांझी प्रखंड के अंतर्गत ग्राम चापाबार भेलवाटोली मे बड़ी धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। गांव के महिला पुरुष एवं बच्चे सभी ने अतिथियों का जोरदार रूप से अपनी सांस्कृतिक वेशभूषा ढोल नगाड़े के साथ जोरदार रूप से स्वागत करते हुए अखाड़ा पर ले गए और सामूहिक रूप से इस दिवस को पर्व के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में वीर पुरुषों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। और झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया और संकल्प लिया गया कि श्री गुरु जी के आदर्शों,नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप के सलाहकार रमेश उरांव अति विशिष्ट अतिथि प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार एवं सुरेश प्रसाद साहू विशेष रूप से भाग लिए। इस अवसर पर रमेश उरांव ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में 23 दिसंबर 1994 को घोषित किया गया था इसके बाद 9 अगस्त 1995 से अंतरराष्ट्रीय आदिवासी विश्व दिवस विश्व दिवस मनाए जाने लगे। श्री उरांव जी ने यह भी कहा कि विश्व आदि दिवस मनाए जाने का मुख्य कारण है कि आदिवासियों में एकता भाईचारा अपने धर्म संस्कृति, संस्कृति परंपरा , रीति रिवाज,सिद्धांतों को बचाए हुए रखने के लिए मनाया जाता हैं। तथा अपने हक अधिकार और सभी क्षेत्रों में उन्नति हो इसके लिए भी जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर शामिल सभी महिला पुरुष समाज सेवी गण को अतिथियों के द्वारा सरना गमछा से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रमेश उरांव माननीय विधायक के सलाहकार, तुलसी खरवार अध्यक्ष प्रखंड कांग्रेस कमेटी ओरमांझी, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद साहू,विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो , कार्यक्रम का संचालन कर्ता एवं अगुवा वरिष्ठ समाजसेवी जगमोहन मुंडा, सोनिया देवी,बिरसी देवी कर्मी देवी,सोमी देवी,जतरी देवी,तनु देवी बसंती देवी, बुधनी देवी संगीता देवी, मुन्नी देवी, टूटी देवी, जितेंद्र उरांव आशीष उरांव सोमर उरांव, तेतरा उरांव, कार्तिक उरांव अजय उरांव संदीप पांडया, भेखन उरांव नुवा उरांव, बिरसा उरांव, इत्यादि काफी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal