: भी सिटी हॉस्पिटल गिरिडीह के डायरेक्टर डॉ ए के वर्मा, उनके परिजनों तथा अस्पताल के कर्मियों द्वारा शिविर लगाकर दिन रात कांवड़ियों की सेवा की गई। इस दौरान कांवरियों को मुफ्त चिकित्सा के साथ में मिनरल वाटर, एनर्जी ड्रिंक, दवा आदि की सेवा लगातार रात दिन की गई। इस मौके पर भी सिटी अस्पताल के मिथुन लाला, अंजय सावन, तन्नू श्री, अनीता वर्मा, अंकेश कुमार इत्यादि सभी सहयोगी रात भर शिविर में डटे रहे। इस मौके पर डॉ अशोक वर्मा ने कहा कि श्रावणी मेले में कई लोग दिन में सेवा देते है पर रात में सेवा देने वालों की संख्या कम हो जाती है। ऐसे में रात भर सेवा दे कर हमें गर्व और संतुष्टि महसूस हो रही है। श्री वर्मा ने कहा कि इस तरह की सेवा से बम को भी काफी राहत और सुबिधा होती है और हमें भी दूसरो की सेवा से आनंद मिलता है। श्री वर्मा ने कहा कि वे इस बार की तरह कैम्प हरेक साल लगा कर सेवा करते रहेंगे, और सभी का प्यार बना रहा तो और अगले वर्ष और भी बड़ा कैम्प लगा कांवड़ियों को सेवा करेंगे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
