Home » News Update » स्मार्ट मीटर का विरोध को लेकर बैठक का आयोजन 10 को

स्मार्ट मीटर का विरोध को लेकर बैठक का आयोजन 10 को

बेरमो :- बोकारो थर्मल में डीवीसी प्रबंधन द्वारा पंचायतों की निजी कॉलोनियों में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध को लेकर रविवार 10 अगस्त को गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय में पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने एक बैठक आहूत की है। बैठक में मुखिया ने पंचायत के सभी घरों से एक सदस्य की उपस्थिति को अनिवार्य बताया है। बैठक में मुख्य रुप से भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिप सदस्य भरत यादव, श्रवण सिंह सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। बैठक में स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसके पूर्व भी बैठक में मीटर का विरोध करने पर लोगों ने दिया जोर-इसके पूर्व स्थानीय जीएम कॉलोनी स्थित माता वैष्णव मंदिर में भी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गोविंदपुर डी पंचायत अंतर्गत वैशाखी कॉलोनी, जीएम कॉलोनी एवं जनता नगर की सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य मोती लाल महतो ने की। बैठक का संचालन कांग्रेस नेत्री सुषमा कुमारी ने की। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर से डीवीसी प्रबंधन द्वारा निजी कॉलोनी के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई का विरोध करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया और कहा कि डीवीसी प्रबंधन जियो कंपनी के दबाब में उनके घरों में मीटर लगाने पर आमदा है जबकि सभी घरों में पूर्व से ही इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगा हुआ है। कहा कि स्मार्ट मीटर में सभी स्थानों पर ओवरबिलिंग से ग्राहक परेशान हैं और इसका विरोध किया जा रहा है। कहा कि डीवीसी प्रबंधन अपनी इस नीति को वापस नहीं लेती है तो हजारों की संख्या में पंचायतों की जनता एक साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी और डीवीसी प्रबंधन का हुक्का पानी जाम करने के साथ ही रणनीति बनाकर डीवीसी के ऐश पौंड एवं पावर प्लांट का मेन गेट जाम आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए करने का काम करेगी। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि आंदोलन की रणनीति 10 अगस्त को गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक में किया जाएगा। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन कांगेस नेता रिंकू सिंह ने किया। बैठक में दिनेश सिंह, मनोज पाठक महेश कुमार, विशाल सकूजा, नागेश्वर प्रजापति, धर्मेंद्र पासवान, सुमन पाठक, रजनी नैयर, पूनम सिंह, सोनू, दीपा, बरखा, रंजू शर्मा, गुरमित कौर, मीरा दूबे, पूनम बर्णवाल, आरती देवी, ज्योति देवी, सोनी मिश्रा, निधी, प्रीतपाल, कैरोलीन मिश्रा, सरिता देवी, सुब्बी देवी, किरण देवी, कुमुद देवी, देवंती, कमला, मंजू, लता, सुदेश सकूजा, मितू कुमारी, अरविंद कुमार, गणेश दूबे, रेण प्रसाद सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal