Home » News Update » सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल गिरिडीह की छात्राओं ने जवानो को बाँधी राखी

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल गिरिडीह की छात्राओं ने जवानो को बाँधी राखी

Giridih : पूरे देश भर में राखी का त्यौहार को लेकर के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने रक्षा बधन का त्यौहार अनूठे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा पांचवी से आठवीं तक छात्रओं ने सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर जवानो को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांध कर न केवल उन्हें सम्मान दिया, बल्कि उनसे सुरक्षा का वचन भी लिया। इस भावपूर्ण पहल ने पुलिस कर्मियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। वही पुलिस कर्मियो ने भी विद्यालय परिवार और छात्राओं के इस प्रयास की सरहाना की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रक्षा, सेवा और समाज के प्रति कर्तव्य भाव को विकसित करना था। इस दौरान विद्यालय की निर्देशक रमनप्रीत कौर सलूजा ने कहा कि पुलिस के ये जवान हमारे देश, समाज व संपत्तियों की सुरक्षा करते हैं। ये जवान अपने घर-परिवार से दूर रह कर भी अपने कार्य में सजगता से लगे रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि पर्व-त्योहारों में हम उन्हें अपने घर-परिवार की कमी महसूस न होने दें।

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal