Home » News Update » आज मैं जो कुछ भी हूँ पिता जी की वजह से– रोशन लाल चौधरी विधायक बड़कागांव

आज मैं जो कुछ भी हूँ पिता जी की वजह से– रोशन लाल चौधरी विधायक बड़कागांव

Patratu: पीटीपीएस पतरातु स्थित विधायक आवासीय परिसर में मेरे मार्गदर्शक परम श्रद्धेय पिताजी स्व श्री रीझूनाथ चौधरी जी की 11वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि जिला पार्षद राजाराम प्रजापति एवं संचालन मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा किया गया तथा साथ ही पूरा पतरातू के साथ-साथ रामगढ़ क्षेत्र में झारखंड आंदोलनकारी रिझुनाथ चौधरी अमर रहे के नारों से गूंजा इस शुभ अवसर पर बड़कागांव के माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मेरे जीवन की हर सफलता में मेरे पिताजी का मार्गदर्शन का बड़ा योगदान रहा है। पूज्य पिता जी ने सदैव जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया।अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद किया। उनका संघर्ष प्रेम और त्याग ही मेरी असली पूंजी है जिनकी प्रेरणा

और आशीर्वाद से मेरे जीवन के साथ-साथ क्षेत्र को दिशा मिलती है ।

पिताजी के अनुशासन जीवन ,दृढ़ विश्वास ,निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत के साथ ही आशीर्वाद से भरा व्यक्तित्व मुझे जीवन में आगे बढ़ाने और जन सेवा के लिए प्रेरित करता रहता है। आज उनके आशीर्वाद के बदौलत बड़कागांव विधायक के रूप में जन सेवा कर रहा हूं।

आप भले मेरे साथ भौतिक रूप से ना हो पर आपके विचार मुझे सदैव ऊर्जा देते रहते हैं पुण्यतिथि पर आपके श्री चरणों में कोटि-कोटि नमन वंदन और श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक के श्रीमान सिद्धनाथ सिंह जयनंदन शर्मा भुवनेश्वर ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश दांगी भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वारिस खान अमरेश सिंह गणेश कुमार ठाकुर पंकज गुप्ता नंदकिशोर महतो पी बी यू एन एल से एचआर हेड जियाउर रहमान नवीन कुमार अल्ट्राटेक के Hr देवजीत डे भुनेश मिश्रा आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी आजसू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो अशोक पाठक नित्यानंद कुमारराहुल रंजन वीरेंद्र झा रघुवीर महतो बृजेश सिंह राजू कुमार जानकी मुंडा लक्ष्मीकांत महतो राजेश मंडल द्वारिका प्रसाद कोलेश्वर महतो भुनेश्वर महतो टिकेश्वर महतो मोहित कुमार कैलाश महतो उमेश महतो नागेश्वर महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal