गिरिडीह – हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को गिरिडीह में भी तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों में तिरंगा लगाने का अपील किया गया। इसके साथ ही वीर शहीदों को याद कर नमन भी किया गया। आपको बता दें यह तिरंगा यात्रा शहर के झंडा मैदान से निकाला गया, जिसमें 77 मीटर तिरंगा के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने भाग लिया। यह यात्रा टावर चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए बड़ा चौक पहुंचा। यात्रा में मौजूद भाजपाइयों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे कई देशभक्ति नारा लगाया गया। इसके साथ ही शहरवासियों को तिरंगा देते हुए अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने का अपील भी किया गया।
मौके पर उपस्थित भाजपाइयों ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं। वीर शहीदों को नमन करने एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से, साथ ही लोगों के दिलों में देशभक्ति का भाव उत्पन्न करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। इसके साथ ही लोगों से भी अपने घरों में तिरंगा लगा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का अपील किया जा रहा है।

इस मौके पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, संसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, शालिनी बैसखियार, कामेश्वर पासवान समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
