Home » News Update » गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बक्सीडीह रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बक्सीडीह रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

Giridih :इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए जाने और राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वीडियो में फर्जी वोटिंग के प्रमाण का जिक्र किया गया तथा इस वीडियो को दिखाया गया।   

इस मौके पर जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाया है, जिसके समर्थन में उनके पास प्रूफ भी हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े लोकतांत्रिक संस्था चुनाव आयोग पर लगाए गए इन आरोपों का जवाब न तो सरकार के पास है और न ही चुनाव आयोग के पास। धनंजय सिंह ने आगे बताया कि एक घर में एक मकान नंबर में 80 आदमी का पता होना और वह भी 10 बाय 10 के कमरे में, यह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। इसके अलावा एक व्यक्ति का नाम अलग-अलग जगहों पर मतदाता सूची में होना और उनके मतदान की पुष्टि होना भी गंभीर मामला है। कांग्रेस इस गंभीर मामले को लेकर प्रखंडों में भी जाएगी और विरोध प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने का फैसला किया है।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह, शब्बीर खान, सोहेल इराकी, पंकज सागर, दिनेश विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, चांद, गुलाम मुस्तफा, मिनहाज, शाहिद सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal