गिरिडीह के गाण्डेय विधान सभा अन्तर्गत झामुमो प्रखण्ड कमिटी गिरिडीह पश्चिमी की और से कोवाड हटिया मैदान मे पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद,दिशोम गुरु, झारखंड राज्य के निर्माता स्वर्गीय शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने वक्तव्य में गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि पेश की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष अनवर अंसारी, प्रखण्ड सचिव विनोद सोरेन, युवा जिला सचिव फरदिन अहमद, कोषाध्यक्ष बासुदेव रविदास, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर आलम, मुखिया प्रतिनिधि मुम्ताज असारी, मुखिया मोहन मंडल, मुखिया अर्जुन मरांडी, रविन्द्र बर्मा, लेखो मंडल, नागेश्वर मंडल विजू वर्मा, मुरली यादव, जमीरुद्दीन, विनोद चौडे, बासुदेव मंडल, रजाक मियां, अनामिका हाँसदा, जिलानी प्रविन, शान्ति मुर्मू, तथा 15 पंचायतों के सभी अध्यक्ष, सचिव , सक्रिय कार्यक्रता, सैकडों के तादाद कार्यकर्ता, उपस्थित हुए। सभी ने गुरु जी अमर रहे का नारा लगाया और दिशोम गुरु शिवू सोरेन को भारत रत्न से नवाजने की मांग की।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
