Home » News Update » कोनार डैम सीएसआर मे धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

कोनार डैम सीएसआर मे धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

बेरमो: डीवीसी कोनार डैम के सीएसआर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इस अवसर पर देश की आजादी के 79वें वर्ष और डीवीसी की 78वीं सालगिरह का जश्न मनाया गया,सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि डीवीसी ने देश के विकास में एक लंबी यात्रा तय की है और इस यात्रा में कोनार और उसके आसपास के क्षेत्र का विकास भी हुआ है। लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं। कार्यक्रम में डॉ बी एन मंडल, 20 सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा, सीएसआर कर्मी टेकलाल, डेग़लाल, सरयू, सरिता, विभा देवी, मोदी, गुनुराम, बैजनाथ प्रसाद, अनिल पांडे आदि उपस्थित थे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने डीवीसी की उपलब्धियों और इसके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर कार्यालय द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य देश की आजादी और डीवीसी की सालगिरह का जश्न मनाना था।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal