Home » News Update » ग्राम सेरनदाग में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्राम सेरनदाग में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टंडवा(चतरा) प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सेरनदाग मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर नवयुवक संघ के द्वारा मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सर्वप्रथम सेवानिवृत्ति बालेश्वर प्रसाद साहू एवम् शिक्षक सह समाज के प्रबुद्ध बाबा विशुन प्रसाद साहू के द्वारा राधा कृष्ण के प्रतिमा में विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में गांव के युवाओं की दो टीमें शामिल हुई। मटका फोड़ कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को देखने के लिए अगल- बगल गांव से बडी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में लगभग 50 फीट में मिट्टी के मटका में दही रखकर एक टीम के मटका तक पहुंचने का प्रयास किया जाता था तो वहीं दूसरी टीमों द्वारा गुलाल अबीर एवं पानी के प्रेशर से उसे रोका जाता था। इस तरह से खेल काफी समय तक चलता रहा आखिरकार एक के ऊपर एक खड़े हो कर मटका तक पहुंचा गया फिर सबसे ऊपर नन्हे कान्हा रूप बच्चा के द्वारा मटका फोड़ा गया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि राजेश चौधरी, गणेश प्रसाद साहू,उत्तर प्रसाद साहू,फूलचंद साहु,त्रिवेणी साहु,सीताराम साहू,अर्जुन वर्मा,उदय वर्मा,सुबोध,जितेन्द्र पवन कुमार मनोज कुमार साहु समेत सैकड़ों महिला,पुरुष,बच्चे उपस्थित थे।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal