पत्थलगड़ा: चतरा थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला कांड संख्या 35/2025 दिनांक 20.08.2025 के रूप में धारा 135/136 विद्युत अधिनियम के तहत अंकित किया गया है।थाना सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों के कुल नौ व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनमें ग्राम नवाडीह निवासी परमेश्वर राम पिता बलदेव राम, सुरेश राम पिता जागेश्वर मोची, चंदन राम पिता स्व. सहाय राम एवं रमेश साव पिता बालमुकुंद साव शामिल हैं। इसी प्रकार ग्राम दुम्बी निवासी प्रेम प्रजापति पिता केलु कुमार, ग्राम बरवाडीह निवासी मोहम्मद अख्तर पिता मोहम्मद अब्दुल रजाक एवं मोहम्मद साजिद पिता मोहम्मद शमसुद्दीन, तथा ग्राम गोपीपुर निवासी शंकर दांगी पिता स्व. नवरत्न दांगी और महेंद्र राम पिता महावीर राम को आरोपी बनाया गया है।बताया गया कि ये सभी अभियुक्त अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इस मामले में पत्थलगड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
