Home » News Update » चतरा के चंदन कुमार दास ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया तृतीय स्थान

चतरा के चंदन कुमार दास ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया तृतीय स्थान

मो शाहबान

चतरा:राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में चंदन कुमार दास प्लस टू उच्च विद्यालय, टंडवा के छात्र चंदन कुमार दास ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में चंदन ने अपनी उत्कृष्ट वक्तृत्व कला का प्रदर्शन करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल भावना पर प्रभावी विचार प्रस्तुत किए।

इस प्रतियोगिता में टंडवा के छह सदस्यीय दल का नेतृत्व शिक्षक श्याम किशोर और सीमा श्रीवास्तव ने किया। टीम ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार मिश्रा, विनय जायसवाल और जिला शिक्षा अधीक्षक ने चंदन कुमार दास और उनकी टीम को इस शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा, चंदन और उनकी टीम ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया कि टंडवा के छात्र न केवल पढ़ाई बल्कि सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।

राष्ट्रीय खेल दिवस, जो हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है, इस वर्ष ‘एक घंटा, खेल के मैदान में’ थीम के साथ 29-31 अगस्त तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी खेल और फिटनेस आंदोलन के रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाना थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal