Home » News Update » मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ सफल आयोजन

मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ सफल आयोजन 

सैकड़ों मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

गिरिडीह जिले के पहले मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल मर्सी हॉस्पिटल में रविवार, 31 अगस्त 2025 को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इस शिविर में कोलकाता, धनबाद, रांची और गिरिडीह के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को विभिन्न रोगों की जांच और विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया।शिविर में जनरल फिज़िशियन डॉ. आनंद कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहा आज़ाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीला वथी पडिगेला, जनरल सर्जन डॉ. फोरक़ान बाबू शेख और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरव जगनानी मौजूद रहे।

इस दौरान इन डॉक्टरों ने मरीजों की जांच के साथ उन्हें आवश्यक इलाज, जीवनशैली सुधार और भविष्य में रोगों से बचाव के उपाय भी बताए। इस अवसर पर मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ संजीत नायक ने बताया कि इस शिविर में परामर्श के साथ-साथ रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, ईसीजी, लंबाई, ऑक्सीजन सेचुरेशन और बच्चों के लिए पोषण एवं डाइट संबंधी जांचें बिल्कुल मुफ्त की गईं। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे पर 50% और पैथोलॉजी व अन्य जांचों पर 30% की विशेष छूट दी गई। श्री नायक ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना और गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता लगाना है शिविर में सैकड़ों मरीजों ने विभिन्न जांचों का लाभ लिया और डॉक्टरों द्वारा दिए गए सुझावों को बेहद उपयोगी बताया।

उन्होंने मरीजों और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है, क्योंकि ज्यादातर जांच और विशेषज्ञ परामर्श एक ही जगह मुफ्त या रियायती दर पर उपलब्ध हो जाते हैं। मर्सी हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal