Home » News Update » डीवीसी कर्मचारियों की टीम ने अधिकारियों के टीम को एक जीरो से हराया l

डीवीसी कर्मचारियों की टीम ने अधिकारियों के टीम को एक जीरो से हराया l

बेरमो /बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में रविवार को मेजर ध्यानचंद के जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा हैं जिसके तहत डीवीसी प्रबंधन के द्वारा रविवार को एक दिवसीय मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि मधुकर श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डीजीएम प्रशासन कालीचरण शर्मा, एचआर प्रबंधक सुनील कुमार ने किया। उद्घाटन भाषण डीजीएम प्रशासन कालीचरण शर्मा ने किया। एचआर प्रबंधक सुनील कुमार ने सभी खिलाड़ियों को हिंदी और अंग्रेजी में बारी बारी शपथ दी लाया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल में किक मार कर खेल का प्रारंभ किया। यह मैत्री मैच डीवीसी कर्मचारियों और डीवीसी अधिकारियों के बीच खेला गया। अधिकारियों की टीम में कप्तान अभिजीत डुले, रत्नदीप प्रामाणिक, सद्दार्थ पांडा, सरफराज सेख, शंकर सिंह, रवि राम मीणा, जेपी सिंह, बिस्वजीत कर, बरूण कुंडू, राकेश, रजत, नितेश, राहुल उरांव, अमरदेव प्रामाणिक और सौरव पुंज रहे। वहीं कर्मचारियों के टीम में एच समूल, एस चटर्जी, एस पॉल, विनय कुमार, प्रकाश टूड्डू, कप्तान रमेश कुमार, राजा दत्ता, पीसी इक्का, शाहिद इकराम, भोला कुमार महतो, बी के चंचल, प्रशांत कुमार, विजय यादव, रामनारायण राय, बी के महतो, अभिषेक कुमार रहे। वही मैच में डीवीसी कर्मचारियों की टीम के कप्तान रमेश ने एक गोल मारकर एक जीरो से डीवीसी अधिकारियों की टीम को हराया। वरिष्ठ जीएम मधुकर श्रीवास्तव ने दोनों टीम को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों ने ही आज शानदार खेल का प्रदर्शन किया है और हम लोगों का अच्छा मनोरंजन किया है जीतने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा कि और अच्छा खेले उन्होंने कहा कि खेल तो हार जीत का है आप लोग और मेहनत करें और अगले बार और अच्छा प्रदर्शन करें साथ रहे। डीजीएम प्रशासन कालीचरण शर्मा ने कहा कि यह फुटबॉल मैच मैच मेजर ध्यानचंद के जयंती के अवसर पर मनाया जा रहा हैं। ध्यानचंद को हॉकी के जादूगर कहे जाते थे और उनकी ख्याति भारत ही नहीं पूरे विश्व प्रसिद्ध थी। उनके जयंती के अवसर डीवीसी कई खेल का आयोजन कर रहा हैं। एचआर प्रबंधक सुनील कुमार सुनील कुमार महतो ने भी दोनों टीम को बधाई दिया और उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है आगे और मेहनत करें दोनों टीम को बहुत-बहुत बधाई।

उद्घोषक के रूप में विकास विश्वास, डीएन शर्मा रहे। और निर्णायक के भूमिका में कार्तिक, विजय सिंह एवं पिंटू रहे।

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसरण और खेल विभाग, युवा मामले और खेल मंत्रालय के संचार के अनुरूप, दामोदर घाटी निगम राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 31 अगस्त से 1 सितंबर तक निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

बेरमो संवाददाता राजेश सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal