Home » News Update » झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ गिरिडीह जिला शाखा का जिला सम्मेलन खंडोली पर्यटन स्थल स्थित नेचर व्यू होटल में संरक्षक केवल राउत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ गिरिडीह जिला शाखा का जिला सम्मेलन खंडोली पर्यटन स्थल स्थित नेचर व्यू होटल में संरक्षक केवल राउत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ गिरिडीह जिला शाखा का जिला सम्मेलन खंडोली पर्यटन स्थल स्थित नेचर व्यू होटल में संरक्षक केवल राउत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अमर किशोर प्रसाद सिन्हा को जिला शाखा की ओर से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जिले के अंचल अधिकारी यशवंत सिंह (राजधनवार), जितेंद्र प्रसाद (गिरिडीह), श्यामलाल मांझी (देवरी) और आमिर हमजा (बेंगाबाद) को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में संघ की लंबित मांगों, वेतनमान तथा प्रोमोशन से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। इसके साथ ही नए सत्र के लिए पदधारियों का सर्वसम्मति से चयन हुआ।

जिसमें संरक्षक केवल राउत, अध्यक्ष अमर किशोर सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार दास व सुजीत पांडेय, जिला मंत्री इंद्रदेव पंडित, संयुक्त मंत्री रितेश सिन्हा व विजय कुमार मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, उप कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, संगठन मंत्री अमरदीप साहू और मीडिया प्रभारी सौरभ झा बनाए गए।

इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य शामिल हुए और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal