Home » News Update » सेंगेल जन जागरण आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वावधान में बैठक

सेंगेल जन जागरण आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वावधान में बैठक

Bokaro: जरीडीह प्रखंड के अन्तर्गत गंगजोरी पंचायत के तिलैया गांव के आदिवासी टोला रामडीह में सेंगेल जन जागरण आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वावधान में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सूरुजमनी सोरेन एवं संचालन सेंगेल सरना धर्म मंडवा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू ने किया।

बैठक में उपस्थित हजारीबाग जोनल हेड विजय टुडू ने कहा कि भारत के आदिवासी संविधान प्रदत्त अनेक अधिकारों के बावजूद गुलामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। अंतत: वे हासा (भूमि), भाषा, जाति (एस टी), धर्म (सरना), रोजगार, इज्जत, आबादी, चास वास आदि लुटाने को मजबूर हैं। सेंगेल के अनुसार झारखंड और बृहद झारखंड क्षेत्र में आदिवासियों के बर्बादी के लिए सोरेन खानदान ( स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन- माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) और आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के नाम पर माझी-परगाना, मानकी- मुंडा आदि सर्वाधिक दोषी हैं। क्योंकि दोनों के पास हासा-भाषा आदि बचाने का कोई एजेंडा और कार्य योजना नहीं है। उल्टा आदिवासी समाज को नशापान, अंधविश्वास, डायन- प्रथा, ईर्ष्या द्वेष, महिला विरोधी मानसिकता, वोट की खरीद बिक्री आदि क्रियाकलापों की ओर धकेलने का काम करते हैं। परंपरा के नाम से वंशवादी माझी- परगना, मानकी- मुंडा आदि को बनाए रखने के पक्षधर हैं। जो अंततः जनतंत्र, संविधान, कानून और मानव अधिकार का गला घोंटने का काम करते हैं। आदिवासी स्वशासन प्रमुख निरंकुश शासक की तरह निर्दोष और कमजोर आदिवासियों पर जुर्माना लगाना, सामाजिक बहिष्कार करना, डायन बनाना आदि का तुगलकी फरमान आए दिन जारी करते हैं।

 

मौके पर मौजूद झारखंड प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा ने कहा कि कुर्मी महतो जाति द्वारा कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले के विरुद्ध जोर जबरदस्ती राष्ट्रहित के खिलाफ 20.9.25 से “रेल टेका – डाहर छेका” करने का भी विरोध करते हुए इसके लिए झारखंड में जेएमएम पार्टी को ज्यादा दोषी ठहराया। चूँकि वोट बैंक के राजनीतिक लोभ लालच में इन पार्टियों ने कुर्मी महतो जैसे समृद्ध गैर- आदिवासी जाति को आदिवासी ( S T) बनाने का 8.2.2018 को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 42 विधायक एवं 2 सांसद हस्ताक्षर कर झांसा देकर मणिपुर जैसे हिंसक हालत को आमंत्रित कर रहें हैं।

आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान 28 आदिवासी विधायक/सांसद सुरक्षित सीट से बने हैं और जेनरेल सीट से बने 2 आदिवासी विधायक का पुतला दहन 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक क्रमवार झारखंड के विभिन्न जिलों, प्रखंड और पंचायत स्तर में पुतला दहन किया जाएगा। सभी आदिवासी विधायक/सांसद अपना स्टैंड क्लीयर करें आदिवासी समाज के साथ खड़े हैं या कुरमी महतो को आदिवासी बनाने के समर्थन में।

 

बैठक में उपस्थित सेंगेल जयराम सोरेन झारखंड प्रदेश संयोजक,सुखदेव मुर्मू बोकारो जिला अध्यक्ष सह बोकारो जोनल हेड,ललिता सोरेन बोकारो जिला सेंगेल महिला मोर्चा अध्यक्ष,कालीचरन किस्कू चास प्रखंड सेंगेल युवा मोर्चा अध्यक्ष,सोनाराम मुर्मू पेटेरवार प्रखंड सेंगेल संयोजक आदि ने भी संबोधित किया।

 

बैठक में निम्न लोग उपस्थित संजय टुडू, पदमा सोरेन, राजेश मुर्मू, सोमरी मुर्मू, शामली हंसदा, मंजु मार्डी, एतवारी हंसदा, जोबा मार्डी, रीता मुर्मू, फुलमुनी हंसदा, कुंती बास्के, सोराबोनी बास्के, सुनीता बास्के, अनीता बास्के, एतवारी मार्डी, बसंती सोरेन, अजय हेम्ब्रोम, सुनील सोरेन, सीताराम मुर्मू, ममता सोरेन, शांति सोरेन, बैनाली टुडू इत्यादि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal