Home » News Update » लुगू बुरु राजकीय महोत्सव की तैयारी को लेकर उपायुक्त व एसपी ने स्थल का जायज़ा लिया।

लुगू बुरु राजकीय महोत्सव की तैयारी को लेकर उपायुक्त व एसपी ने स्थल का जायज़ा लिया।

उपायुक्त व एसपी ने ललपनिया में लुगू बुरु महोत्सव की तैयारी को लेकर किया निरीक्षण, बेहतर सुविधा व्यवस्था करने का निर्देश।

बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगू बुरु घंटा बाड़ी धरोम गढ़ में 4 व 5 नवंबर को संथालियों का 25वां दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाधर्म सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन व लुगू बुरु घंटा बाड़ी धरोमगढ़ समिति की संयुक्त बैठक टीटीपीएस के गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि लुगू बुरु महोत्सव राजकीय महोत्सव है। इस महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए जिला प्रशासन व समिति कटिबद्ध है।

इसमें श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएगी। किसी तरह की कमी न रह जाए इसके लिए प्रशासन व समिति बैठक कर निष्पादन करने का निर्णय लिया गया है। लुगू बुरु घंटा बाड़ी धरोमगढ़ से लेकर लुगू बुरु पुनाय थान लुगू पर्वत धाम तक जगह जगह पर पानी, लाइट, शौचालय, मेडिकल कैंप, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करेगी। प्रशासन वाहनों के लिए बेहतर पार्किंग व्यवस्था, अतिथि को रहने के लिए सिटी टेंट हाउस, अतिथि के स्वागत के लिए संथाली ढोल मांदर से किया जाएगा। 4 व 5 नवंबर को होने वाला यह दो दिवसीय महोत्सव गुरुजी शिबू सोरेन की स्मृति को समर्पित होगा। इस दौरान आदिवासी ग्रामीण खेल प्रतियोगिता, प्रदर्शनी-स्टॉल, संथाल इतिहास की झलकियां, लाइव पेंटिंग कॉर्नर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहित्यिक संगोष्ठी जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। उपायुक्त ने कहा कि इस आयोजन से आदिवासी संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण एवं प्रसार को नई दिशा मिलेगी। महोत्सव का उद्घाटन और समापन पारंपरिक आदिवासी विधि से किया जाएगा।

48 घंटे के अंदर दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश ललपनिया पंचायत सचिवालय में विशेष राजस्व शिविर सह जनता दरबार का आयोजन किया गया। यहां उपायुक्त ने अजय नाथ झा ने निर्देश दिया कि दिव्यांग खतरू सोरेन का दिव्यांगता प्रमाण पत्र 48 घंटों के भीतर तैयार किया जाए तथा उसके बाद 12 घंटों के अंदर दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति सुनिश्चित की जाए। जरूरत हो तो उन्हें ट्राई साइकिल भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने अंचलाधिकारी गोमिया को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग से समन्वय कर इसे सुनिश्चित करने को कहा। यहां उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुनें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal