तेनुघाट —- तेनुघाट गोल्डेन जुबली मैदान में तेनुघाट स्पॉटिंग क्लब के द्वारा कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार 12 अक्टूबर को 12/12 ओवर का उद्घाटन मैच मां दुर्गा क्लब चापी और सृष्टि एकादश बालूडीह के बीच होगा। मैच का उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के द्वारा किया जाएगा। इस बारे में क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक कर्ता सौरभ कुमार सिंह और दीपक कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोल्डेन जुबली मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट बहुत ही रोमांचक होगा, अनुमंडल के कई एक से एक दिग्ग्ज खिलाड़ी मैदान में खेलते हुए नजर आएंगे और अपने खेल से दर्शकों को प्रसन्न करते हैं। टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस टूर्नामेंट में सत्यम कटरियार, मोंटी कटरियार, पीयूष कटरियार, अमन सिंह, अनिकेत नंदन, रामजीत यादव सहित कई अन्य खिलाड़ी अपना अपना योगदान दे रहे हैं।

