Home » News Update » विद्यालय को आधुनिक बनाना में हमारा लक्ष्य : सीसीएल प्रबंधन संजय कुमार

विद्यालय को आधुनिक बनाना में हमारा लक्ष्य : सीसीएल प्रबंधन संजय कुमार

बेरमो /डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय के स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष माननीय श्री संजय कुमार ने भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय की संरचना को अत्याधुनिक बनाना हमारा लक्ष्य है। विद्यालय अपनी स्थापना के 35 वर्ष पूर्ण कर चुका है और काफी लंबे समय से प्रवेश द्वार के निर्माण की मांग की जा रही थी। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने इस अवसर पर अपने वक्तव्य में कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार विद्यालय को अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कथारा के बच्चे भी बड़े शहरों के अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों की तरह शिक्षा प्राप्त कर सकें, यह उनका स्वप्न है। हाल ही में विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावी ढंग से हो सके।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर.एस.मिश्रा, टी.एम.पाठक, रंजीत कुमार सिंह, जितेंद्र दुबे, राकेश रंजन, संगीत कुमार, आराधना, वीणा कुमारी, खुशबू कुमारी, ओशीन, ममता पात्रा, आशा कुमारी, शुभम कुमार एवं दीपक कुमार सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal