Home » News Update » गांधीनगर थाना क्षेत्र में भटक रही विक्षिप्त महिला को मिला सहारा, न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन ने पहुँचाया महेर आश्रम।

गांधीनगर थाना क्षेत्र में भटक रही विक्षिप्त महिला को मिला सहारा, न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन ने पहुँचाया महेर आश्रम।

बेरमो: गांधीनगर थाना क्षेत्र में भटक रही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) महिला को थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए अपने कस्टडी में लिया। महिला की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उन्होंने न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन की संस्थापिका सुनीता सिंह एवं मनोज सिंह (कथारा) से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही दोनों समाजसेवी गांधीनगर थाना पहुंचे और उक्त महिला को अपने संरक्षण में लेकर उसे उचित देखभाल एवं सुरक्षा हेतु गोमिया आइइएल स्थित वृद्ध महिला आश्रम (महेर आश्रम) के सुपुर्द किया। फिलहाल महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और कुछ भी बताने में असमर्थ है, यहां तक कि अपना नाम भी नहीं बता पा रही है।

न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन की संस्थापिका सुनीता सिंह एवं मनोज सिंह लगातार समाज में इस तरह की घटनाओं को संज्ञान में लेकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह एवं फाउंडेशन की टीम द्वारा महिला की पहचान एवं उपचार के लिए प्रयास जारी है।

यह कार्य न केवल मानवता की मिसाल है बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

मौके पर पवन, त्रिलोचन सिंह, पम्मी सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal