Home » News Update » CCL News: दिनों से बंद बलकुदरा माइंस दोबारा शुरू — पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी ने किया शुभारंभ, कर्मियों में लौटी उम्मीद और उत्साह

CCL News: दिनों से बंद बलकुदरा माइंस दोबारा शुरू — पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी ने किया शुभारंभ, कर्मियों में लौटी उम्मीद और उत्साह

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

भुरकुंडा। क्षेत्र की महत्वपूर्ण बलकुदरा माइन, जिसमें 05.11.2025 की 2nd शिफ्ट तक प्रोडक्शन हुआ था और उसके बाद से संचालन बंद था, आज पुनः शुरू कर दी गई। माइंस का विधिवत शुभारंभ भुरकुंडा क्षेत्र के पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी ने परंपरागत रूप से नारियल फोड़कर और लड्डू वितरण कर किया।

माइंस के दोबारा संचालित होते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि पुनः संचालन से कार्यों में फिर से रौनक लौट आई है।

मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में सलीम भाई, संजय वाजपेयी, रोहित कुमार, अभिषेक सिंह, पंकज कुमार, मो. इमरान, कवि ओमप्रकाश, धीरेंद्र कुमार (BMS), शशि भूषण सिंह (महासचिव), रवि कुमार, पप्पू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नसीम आलम, कृष्णा प्रसाद, सुरेश साव, विजय तिवारी, अफजल हुसैन, एस. एम. शमशेर, अनिल कुमार, दीप मंडल, सुभाष मुंडा, शक्तिनाथ राय तथा पूरी टीम शामिल रही। सभी ने माइंस के पुनः संचालन को सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal