बेरमो / डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन छाई के निष्पादन को लेकर नई ट्रांसपोर्टिंग योजना शुरू करने का निर्णय लिया है डी वी सी प्रधान सुशील कुमार अर्जरिया ने बताया की अब तक छाई का परिवहन मुख्य रूप से हाईवे के माध्यम से किया जाता था जिससे ट्रैफिक परिवहन और लॉजिस्टिक से जुड़ी कई समस्याएं सामने आती थी इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डीवीसी ने नई व्यवस्था के तहत छाई का परिवहन मालगाड़ी के जरिए करने की योजना बनाई है नई योजना के तहत डीवीसी बोकारो थर्मल से निकलने वाली छाई को पहले एक निश्चित स्थान पर एकत्रित किया जाएगा साइडिंग क्षेत्र में जमा की जाएगी वहां से रेलवे ट्रैक के जरिए माल गाड़ी में लोड कर छाई को बाहर भेजा जाएगा इस व्यवस्था से एक बार में लगभग 4000 तन छाई का निष्पादन संभव होगा जिसे प्लांट परिसर में छाई का दबाव कम होगा और संचालन अधिक सुचारू रूप से किया जा सकेगा इस कार्य के लिए डीभीसी ने एक निजी कंपनी को अनुबंध किया है जो छाई उठाने साइडिंग तक पहुंचाने व रेलवे के माध्यम से परिवहन की जिम्मेदारी निभाएगी प्रबंधन के अनुसार इस योजना का ट्रायल दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में किया जाना था ट्रायल सफल रहने के बाद इसे नियमित रूप से चालू कर दिया जाएगा डीवीसी प्रशासन का मानना है कि यह नई व्यवस्था न केवल छाई निष्पादन की समस्या का स्थाई समाधान प्रदान करेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी साथ ही सड़क मार्ग में होने वाले परिवहन में कमी आने से दुर्घटना और प्रदूषण में भी कमी आएगी बताया जा रहा है की योजना आगामी मार्च 2026 से प्रस्तावित 800 मेगावाट परियोजना की फिजिकल मैपिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है फिजिकल मैपिंग के बाद ही प्लांट की आगे की रूपरेखा पर काम शुरू किया जाएगा डीवीसी बोकारो थर्मल प्रशासन किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती और पूरी तरह तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है इस परियोजना के लागू होने से लगभग 1500 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है l यह एक नया ट्रायल है इसे डीवीसी के छाई के निपटारे में सहयोग मिलेगा आगे भी इसके लिए काम किया जाएगा l
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
