Home » News Update » गिरिडीह जिले के खरगडीहा में पौष पूर्णिमा पर लंगटा बाबा समाधि स्थल पहुंचे लाखों श्रद्धालु।

गिरिडीह जिले के खरगडीहा में पौष पूर्णिमा पर लंगटा बाबा समाधि स्थल पहुंचे लाखों श्रद्धालु।

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा स्थित परम संत सद्‌गुरु लंगटा बाबा का समाधि स्थल विकेट 116 वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष पौस पूर्णिमा के दिन दूर दराज से लाखों भक्त यहां – प्रतिवर्ष भव्य मेला देखने आते हैं। यहां आने वाले तमाम श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा की भक्ति में कोई भेद नहीं है चाहे राजनेता हों या किसान, व्यापारी हों या साधु, छात्र हों या आमजन, सभी पर बाबा की कृपा समान रूप से बरसती है। उनका मूल मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया आज भी धर्मनिरपेक्षता और समाजिक सौहार्द का संदेश देता है। करीब 150 वर्ष पूर्व,नागा साधुओं की मंडली हिमालय की ओर जा रही थी। उसी मंडली में एक वृद्ध साधु था, जिसे खरगडीहा से ऐसा लगाव हुआ कि उन्होंने यहीं स्थायी निवास लिया और आगे चलकर लंगटा बाबा के नाम से विख्यात हुए । यहां बताते चलें कि जमुआ के खरगडीहा में लंगटा बाबा की समाधि स्थल पर हर वर्ष पौष पूर्णिमा को विशाल मेला लगता है। इसी क्रम में शनिवार को इस वर्ष भी समाधि पर्व, चादरपोशी, भंडारा और महालंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम जमुआ थाना प्रभारी द्वारा चादरपोशी की गई इसके उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत रूप से हुई। इस दौरान लंगर के महाप्रसाद में सेवा देने के लिए कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया जिनमें लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिर्जागंज, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल खरगडीहा अन्य कई विद्यालयों की की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बताया गया कि बाबा केवल संत नहीं, बल्कि धर्मनिरपेक्ष भारत की जीवंत आत्मा हैं। उनकी साधना और जीवन आज भी यह संदेश देता है कि आस्था बांटती नहीं बल्कि जोड़ती है। खरगडीहा का यह समाधि स्थल आज भी श्रद्धा, आस्था और सौहार्द का महासंगम बनकर देशभर में मिसाल पेश कर रहा है।

वहीं मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की चौक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान खोरी महुआ अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप दास,जमुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी, अंचल अधिकारी नरेश वर्मा, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव,धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र, देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार, नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार एवं अन्य कई थाना प्रभारी एवं जवान अन्य प्रखंडों के पदाधिकारी भीड़ को नियंत्रित करने श्रद्धालुओं की सुरक्षा में डटे रहे.। इसके साथ ही साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में

स्थानीय मुखिया सुनील कुमार साव, अमरेंद्र राम, अनूप चंद्रवंशी, राहुल साव, अनूप साहू,पिंटू साहू ,सुमित साहू, मनीष भदानी, रॉकी साव, प्रवीण साव, किट्टू साव, आशीष सिन्हा, मिलन कुमार सहित दर्जनों लोग भक्तों की अहम भूमिका रही।

 

वही कई लोगों के पर्स, मोबाइल एवं कई कीमती सामान गायब होने की भी शिकायत सामने आ: गर्भ गृह में जाने के लिए लम्बी कता: महा लंगर का फोटो: फोटो खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप दास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal