बोकारो थर्मल: डीवीसी अंतर्गत कार्यरत टेक्नो कंपनी परिसर में एक गरिमामय विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के C&I विभाग के HOD अब्बास उद्दीन मोल्लाह को एजाज अली, कामेश्वर महतो, रफीक अंसारी, राजेश यादव सहित अन्य कंपनी अधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी विदाई प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नव पदस्थापित उप महाप्रबंधक पार्थसारथी मुखर्जी का शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की प्रगति में सभी अधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा है और नए उप महाप्रबंधक के नेतृत्व में कंपनी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
